Jayprakash Aggarwal – Delhi Aaj Kal https://www.delhiaajkal.com Delhi Ki Awaaz Fri, 01 Sep 2023 12:25:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://i0.wp.com/www.delhiaajkal.com/wp-content/uploads/2022/11/Black-minimalist-michael-vescera-logo.png?fit=32%2C32&ssl=1 Jayprakash Aggarwal – Delhi Aaj Kal https://www.delhiaajkal.com 32 32 212602069 Congress made Arvinder Singh Lovely the state president https://www.delhiaajkal.com/congress-made-arvinder-singh-lovely-the-state-president/ https://www.delhiaajkal.com/congress-made-arvinder-singh-lovely-the-state-president/#respond Fri, 01 Sep 2023 12:25:19 +0000 https://www.delhiaajkal.com/?p=2314 अरविंदर सिंह लवली को कांग्रेस ने बनाया प्रदेश अध्यक्ष

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
31 अगस्त 2023

कांग्रेस ने दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष घोषित कर दिया है. कांग्रेस नेतृत्व ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया है. इस पद के लिए देवेंद्र यादव से लेकर जयप्रकाश अग्रवाल का नाम चर्चा में था.

लवली अस्सी के दशक से ही कांग्रेस से जुड़े रहे हैं. वह दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के करीबी और विश्वस्त नेताओं में शामिल थे. शीला दीक्षित सरकार में वह पर्यटन से लेकर शिक्षा सहित कई विभागों के मंत्री थे.

वह 1998 में पहली बार विधायक बने थे. इसके बाद वह कांग्रेस के टिकट पर दो बार फिर विधायक बने.ल ेकिन 2013 के चुनाव में उनको आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के सामने हार का मुंह देखना पड़ा.

इसके उपरांत 2017 में वह एमसीडी चुनाव से ठीक पहले भाजपा में चले गए थे. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने उस समय कहा था कि वह गददार हैं. वह भाजपा के कटटर विरोधी रहे हैं. लवली ने आखिर भाजपा की सदस्यता कैसे ग्रहण कर ली. हालांकि लवली दस महीने बाद ही वापस कांग्रेस में आ गए थे. 

]]>
https://www.delhiaajkal.com/congress-made-arvinder-singh-lovely-the-state-president/feed/ 0 2314