भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी कर चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाया गया

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
23 अगस्त 2023

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने चंद्रयान 3 के अभियान सफलता पर इसरो की पूरी टीम और समस्त देशवासियों को बधाई दी . उन्होंने कहा कि यह पल भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए बड़ा ऐतिहासिक पल है. उन्होंने भाजपा मुख्यालय में चंद्रयान-3 अभियान की सफलता की खुशी में आतिशबाजी का भी नेतृत्व किया. इस दौरान भाजपा मुख्यालय में जमकर पटाखे फोड़े गए.

चुग ने कहा कि मिशन चंद्रयान 3  की  यह उपलब्धि भारत की अंतरिक्ष की दुनिया में एक बडी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि भारत ने एक नया इतिहास बनाया है. यह पूरे देश और देशवासियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण है.

चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज का भारत एक मजबूत भारत है,. आजादी के अमृतकाल में भारत आत्म निर्भर और मजबूत राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है. प्रधानमंत्री ने अपने समस्त 140 करोड़ परिवार जनों को बधाई दी और इस गौरवपूर्ण क्षण और भावनाओ को पुरे देश के साथ साझा किया. यह समस्त देशवासियों के लिए हमेशा यादगार पल रहेगा.

चुग ने कहा कि अभी तो यह शुरुवात है. एक समय अंतरिक्ष के क्षेत्र मे भारत को दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था. आज भारत प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनता जा रहा है और अब भारत रुकने वाला नहीं है. भारत दुनियां की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा और उसमें तकनीक की बहुत बड़ी भूमिका होगी.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *